Thursday, June 22, 2017
burning tree with electric spark
बरसात के दिनों में किसी भी पेड़ के नीचे खड़े होते समय ध्यान रखे बारिश से गीला हुआ पेड़ किसी बिजली की लाइन के संपर्क में तो नही। क्योंकि बरसात के दिनों में ऐसे हादसे बहुत होते है जब बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग जाती है. ऐसा ही एक हादसा कुछ दिन पहले हुआ जिसमें बिजली के तारों में हुए स्पार्क की वजह से आग लग गई.
Thursday, March 23, 2017
Saturday, March 18, 2017
Wednesday, June 8, 2016
Thursday, February 7, 2013
महिलाओं की नसबंदी की और खुले में छोड़ दिया

एनआरएचएम योजना के तहत कार्यरत नर्सों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संवाददाताओं को घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि माल्दा जिले के माणिकचक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में जहां कल महिलाओं का ऑपरेशन किया गया , उसमें आपरेशन के लिए जरूरी न्यूनतम सुविधाओं का अभाव था।
आधी बेहोशी की हालत में इन महिलाओं को खुले में गंदगी के बीच में खेत में छोड़ दिया गया। नर्सों ने बताया कि रास्ते से गुजरते लोग उन्हें हैरानी भरी नजरों से देख रहे थे। बताया जाता है कि ऑपरेशन कराने वाली कुछ महिलाओं को एक निश्चित अवधि तक निगरानी में रखे बिना ही वैन और रिक्शा से घर भेज दिया गया।
नसबंदी शिविर का आयोजन प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉक्टर जॉयदीप मजूमदार द्वारा करवाया गया था। संपर्क करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य) माल्दा , डॉक्टर बी मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन करवाने वाली महिलाओं को खुले खेत में छोड़ देना 'अमानवीय' है। उन्होंने बताया कि शिविर के आयोजन के लिए विभाग से कोई मदद नहीं मांगी गई थी और वह पहले ही घटना की जांच के आदेश दे चुके हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)